बाइक सवार दो बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लुटे झुमके 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां भगवानपुर क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से झुमके लूट वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह गुरुवार तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पातीं, बाइक सवार बदमाशों ने उनके कानों से झुमके झपट लिए और तेज रफ्तार मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हालांकि लूट की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। 

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय भी बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Two bike-borne miscreants robbed an elderly woman of her earrings while she was on a morning walk Two bike-borne miscreants snatch earrings from elderly woman out for a morning walk; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More