भारी बारिश से उफनाए नाले में डूबने से दो सगी मासूम बहनों की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां क्लेमेनटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में गुरुवार (आज) भारी बारिश के बीच उफनाए नाले में दो बहनों के डूबने से मौत होना सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां घर के बाहर नाले में गई थीं। इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आने से दोनों बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गईं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब चार बजे राजेश मित्तल ने क्लेमेनटाउन थाने में सूचना दी कि दुर्गा मंदिर, नई बस्ती के पास बरसाती नाले में दो बच्चियां बहकर रैंप के नीचे फंस गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नाले से बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

मृतकों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7) और सोनाक्षी कुमारी (3) के रूप में हुई है। दोनों रीना कुमारी और रुदल सदा की बेटियां थीं। परिवार मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के छोटम पिपरा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में क्लेमेनटाउन की नई बस्ती में किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

मृतक बच्चियों की मां रीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दोनों बेटियां घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थीं।इसी दौरान अचानक नाले में पानी का तेज बहाव आ गया और दोनों बहकर रैंप के नीचे फंस गईं।काफी देर तक बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बड़ी बेटी की टांग रैंप के नीचे दिखाई दी।इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान जा चुकी थी। रीना के मुताबिक उनके पति रुदल सदा किसी काम से बिहार स्थित अपने गांव गए हुए हैं।घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबे-पानी के बीच फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बच्चियां तेज बहाव में बहकर रैंप के नीचे फंस गई थीं। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई है। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Death dehradun news Devbhoomi News Drain swollen due to heavy rain Hindi News News from the hills News From the Pahad Tragic News Two young sisters drowned in a drain swollen by heavy rain; Uttarakhand News Two young sisters drowned in the drain

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More