देर रात दिल्ली से हल्द्वानी आ रही काठगोदाम डिपो की सीएनजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन यात्री घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। सोमवार देर रात परिवहन निगम काठगोदाम डिपो की सीएनजी बस दिल्ली से हल्द्वानी लौटते समय पिलखुवा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
 
जानकारी के अनुसार, काठगोदाम डिपो से संचालित सीएनजी बस (संख्या UK04PA 1963) सोमवार रात करीब 12:30 बजे आनंद विहार, दिल्ली से 10 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 1:30 बजे पिलखुवा के समीप बस आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई। इसके बाद बस की एक अन्य वाहन से भी भिड़ंत हो गई। इस दौरान हादसे में तीन यात्रियों को अधिक चोटें आने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अन्य यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।
 
बस में चालक मोहम्मद शाहिद और परिचालक विक्रम सिंह चिलवाल तैनात थे। बताया गया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से चला गया, जबकि परिचालक बस में मौजूद रहा और यात्रियों की सहायता करने के साथ ही उन्हें सुरक्षित रवाना कराने की व्यवस्था में जुटा रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Bus Accident CNG bus of Kathgodam depot coming from Delhi to Haldwani Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Late night accident News from the hills News From the Pahad three passengers injured in the accident Three passengers injured when a CNG bus of Kathgodam depot coming from Delhi to Haldwani met with an accident late night uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More