हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों संग USDDA कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। यहां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे को जोड़ने वाली सड़क पर, अंबिका विहार जाने वाली गली के समीप हुई हृदयविदारक दुर्घटना में स्थानीय सुरेश पांडेय के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने इसे अत्यंत दुखद एवं प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उक्त मार्ग पर USDDA द्वारा निर्मित बड़े-बड़े खुले एवं असुरक्षित सीवर चैम्बर और टूटी सड़क इस दुर्घटना का प्रमुख कारण बनी हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा समय – समय पर इन खुले चैम्बरों के संबंध में चिंता जताई गई थी, किन्तु संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई।
 
इसी गंभीर विषय को लेकर आज तल्ली बमौरी स्थित वार्ड संख्या 48 में USDDA कार्यालय के बाहर विधायक सुमित हृदयेश ने स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, USDDA, नगर निगम तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।
 
विधायक हृदयेश ने यह भी अवगत कराया कि उन्होंने लगभग 15 दिन पूर्व ही संबंधित पुलिस अधिकारी से उक्त मार्ग को वनवे घोषित करने का आग्रह किया था, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। दुर्भाग्यवश उनके सुझाव को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसका दुष्परिणाम आज एक सम्मानित नागरिक की मृत्यु के रूप में सामने आया।
 
धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक ने मांग रखी —
• संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
 
• मार्ग पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ।
 
• भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंत में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य हेतु ईश्वर से प्रार्थना की ।
 
इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, अवध बिहारी शर्मा, देवेन्द्र धर्मसत्तू, पार्षद रवि जोशी, धर्मवीर, हेमंत शर्मा, नवीन पांडेय, जया कर्नाटक, पुष्पा मेहता, मीनाक्षी नयाल, रेणू तोमर, चंद्रमोहन ठाकुर, जीवन कार्की, मोहन बिष्ट, महेशनान्द, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, मलय बिष्ट, नीतिन भट्ट, कैलाश शाह, दीपक शाह, देवेन्द्र नेगी, जिज्ञासु भट्ट, लक्ष्मीकांत, लाल सिंह पवार सहीत अनेकों लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: along with local councilors and citizens demanding strict action against negligence Haldwani MLA Sumit Hridayesh Haldwani news local councilors and citizens staged a protest outside the USDDA office staged a protest outside the USDDA office USDDA कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More