हल्द्वानी निवासी दंपति ने दो लोगों पर फर्जी दस्तावेज से जमीन की सौदेबाजी एवं ब्लैकमेल कर पांच करोड़ रुपए मांगने का लगाया आरोप 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रुद्रपुर। नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी एक दंपति ने दो लोगों पर उनकी भूमि पर बहुमंजिला इमारत बनाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज लगाकर रुद्रपुर में भूमि खरीदने का आरोप लगाया है। बरेली निवासी आरोपियों से जब दंपति ने फर्जीवाड़े का विरोध किया तो उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। अब जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उनसे पांच करोड़ रुपये मांगे। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
 
पिछौड़ा हाइट्स हल्द्वानी निवासी दीपक तिवारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके और उनकी पत्नी के नाम पर हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में एक भूखंड है। वर्ष 2017 में बरेली निवासी मुकेश जैन और मयूर जैन हल्द्वानी आए थे। उन्होंने उनकी भूमि पर बहुमंजिला इमारत बनाने की बात कही। मयूर जैन ने 21 जून2017 को सिक्योरिटी के तौर पर एक करोड़ देने का वादा कर 26 लाख का बयाना दिया। आरोप है कि इसके बाद लंबे समय तक भूखंड पर कोई काम नहीं हुआ। वहीं जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि दोनों आरोपियों ने उनके फर्जी सहमतिपत्र के जरिए फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर कर रुद्रपुर में एक भूखंड को खरीद लिया है। विरोध किया तो आरोपियों ने उनके खिलाफ बरेली थाने में 13 मार्च 2021 को एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप हैकि इसके बाद पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर जेल भिजवाने और उनकी भूमि को खुद-बुर्द करने की धमकी दी। आरोपियों ने साजिश के तहत उनकी भूमि के दस्तावेज लिए और फर्जी दस्तावेजों से उनके नाम पर रुद्रपुर में प्रॉपर्टी का सौदा कर लिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of blackmailing and demanding five crore rupees accused two people of bargaining for land with fake documents Haldwani resident couple Haldwani resident couple accused two people of bargaining for land with fake documents and blackmailing and demanding five crore rupees rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More