रुद्रपुर। यहां स्वास्थ विभाग के अंतर्गत CY-TB के लिए टीओटी (ट्रेनिग ऑफ ट्रेनरर्स) प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग के व्लॉक स्तरीय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, आशा फेशिलेटर, एएनएम व नर्सिंग स्टाफ, एनटीईपी स्टाफ सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण डॉ यतिन मलहोत्रा, डब्ल्यू एच ओ कंसल्टेंट, देहरादून के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डब्लू एच ओ कंसल्टेंट ने टीबी के सम्बन्ध में जानकारी दी तत्पश्चात डॉ यतिन ने CY-TB को लेकर बड़ी ही गहनता से तकनीको व तथ्यों से समस्त चिकित्साधिकारी एव स्वास्थ्य कर्मियो को अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ जिला क्षय नियत्रण अधिकारी डॉ राजेश आर्या ने टीबी की शुरुवात से लेकर वर्तमान तक की चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से CY-TB सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने का आव्हान किया। CY-TB को धरातल पर लाने के लिए सीएमओ उधमसिंह नगर ने डीटीओ व प्रभारी कर्मचारी को निर्देशित किया। प्रशिक्षण के दौरान सीएमओ द्वारा साक्रिय रोग खोज अभियान की भी जानकारी ली। प्रशिक्षण में जिले के सीएम0ओ, एसीएमओ, डीटीओ, एमओ सहित समस्त स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]