डंपर में क्रशर से आई रेत के साथ मिली हेल्पर की लाश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चौफुला-कठघरिया सड़क पर नहर कवरिंग कार्य के लिए लालकुआं के क्रशर से आई रेत के साथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मरने वाला डंपर का हेल्पर निकला। आशंका है कि क्रशर में लोडर से डंपर में रेता भरते वक्त हादसा हुआ

जानकारी के मुताबिक जयपुर बीसा, लालकुआं निवासी 30 वर्षीय पवन सिंह पुत्र मदन सिंह डंपर में हेल्पर था। वह रविवार सुबह अपनी ताई के घर से काम पर निकला था। आशंका जताई जा रही है कि दोपहर को रेता लोड करने के लिए एक डंपर क्रशर के अंदर आया। मुख्य चालक खाना खाने गेट पर रूका तो पवन अंदर तक गाड़ी ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हृदय गति रुकने से निधन  

आशंका जताई जा रही है कि पवन डंपर में उस जगह लीकेज पर कट्टा लगा रहा था, जहां से रेता बाहर निकलता है। ऊपर से लोडर चालक ने लापरवाही से रेत डाल दिया जिसमें वह दब गया। कई देर तक गाड़ी आगे नहीं बड़ी तो दूसरा चालक भेजकर हल्द्वानी के चौफुला-कटघरिया मार्ग में सड़क किनारे रेता अनलोड करा दिया। शाम को मजदूर सलीम और उसका साथी जैसे ही रेत निकालने लगे तो व्यक्ति की लाश मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम एक महिला यहां पहुंची और उसने मृतक की पहचान अपने भतीजे के रूप में की।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि गोरापड़ाव स्थित क्रशर में घटना की बात आ रही है। हादसा कैसे हुआ इसके लिए सीसीटीवी खंगाले जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report body of dumper helper Body of dumper helper found amidst sand from crusher; Uttarakhand News crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad sand from crusher

More Stories

उत्तराखण्ड

कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ : हल्द्वानी में हुआ ‘शौर्य दिवस समारोह’ का आयोजन   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को हल्द्वानी में ‘शौर्य दिवस समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, वीर सैनिकों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल में कारगिल युद्ध के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उत्तराखंड। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर […]

Read More
उत्तराखण्ड

सिडकुल स्थित फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित सिडकुल सेक्टर-11 की एक ऑटो कंपनी में शनिवार शाम ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में 35 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। काम के दौरान अचानक भारी सामान उसके सिर पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

Read More