मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी पिता और चाचा पर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, चाचा को कोर्ट से भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। हाईकोर्ट नैनीताल ने दुष्कर्म के मामले में दायर समझौता याचिका को खारिज कर पीड़िता के आरोपी चाचा को कोर्ट से ही जेल भेज दिया। साथ ही, रुद्रपुर के एसएचओ को निर्देश दिए कि पीड़िता और उसकी मां कोे सुरक्षा मुहैया कराएं।

न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार पीड़िता ने पिछले साल रुद्रपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि उसके पिता की दो शादियां हैंं। उसके पिता किसी अन्य केस में सजा काट रहे हैं। पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष पेश होकर कहा कि जब वह नौ वर्ष की थी तो उसके साथ उसके पिता व चाचा ने दुष्कर्म किया था। उसका कहना था कि अब दोनों पक्ष समझौता करना चाहते हैं क्योंकि वह जयपुर में पढ़ाई करती है और बयान देने के लिए उसे पढ़ाई छोडकर रुद्रपुर आना पड़ता है। इससे उसकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। पीड़िता ने कहा कि उसको और उसकी मां को जान का खतरा भी है। इसके बाद कोर्ट ने पीड़िता के बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लेने के निर्देश देते हुए समझौता याचिका को निरस्त कर दिया और आरोपी चाचा को कोर्ट से ही जेल भेज दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High court news High court verdict on father and uncle accused of raping innocent nainital news sent uncle to jail Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More