हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली,चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच समिति का गठन किया गया है।
जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अध्यक्ष, एवं नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सदस्य नामित किया है। नामित सदस्य को चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।
इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने जानकारी रखने वाले सम्बद्ध या असम्बद्ध व्यक्तियों से अपील की है कि इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के 07 दिनों के अन्दर अपना मौखिक अथवा लिखित बयान, अधिकथन अथवा उक्त के संबंध में कोई भी साक्ष्य हों तो, तो वह किसी भी कार्य दिवस को गठित जांच समिति के किसी भी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]