मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार (आज) हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से पांच प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। माना जा रहा है कि विधानसभा के बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल की एक और बैठक हो सकती है, जिसमें कुछ अन्य अहम प्रस्तावों पर भी फैसला लिया जाएगा।

कैबिनेट ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। संविधान के अनुच्छेद-29 के तहत अल्प संख्यक वर्गों के हितों की सुरक्षा का प्रावधान है। राज्य में मुस्लिम, जैन, ईसाई, बौद्ध, पारसी और सिख समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए वर्ष 2002 में अल्प संख्यक आयोग का गठन किया गया था। अब संशोधन के जरिए आयोग को अधिक प्रभावी बनाने और अल्पसंख्यक समुदाय को बेहतर प्रतिनिधित्व देने का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

इसके अलावा कैबिनेट ने उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश लोक सेवा – शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1993 में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य की सेवाओं में पूर्व सैनिकों को आरक्षण देने से संबंधित कार्मिक विभाग के 22 मई 2020 के शासनादेश को अधिनियम का रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

कैबिनेट ने उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दी है।

इसके साथ ही उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी स्वीकृति मिली है।इसके तहत नैनीताल जिले में माउंट वैली विश्वविद्यालय और देहरादून जिले में तुलाज विश्वविद्यालय तथा शिवालिक विश्वविद्यालय नाम से निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

वहीं कैबिनेट ने उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2026 को भी मंजूरी दी है। इस विधेयक के जरिए राज्य में जुआ, अवैध द्यूत घरों के संचालन और खेलों में सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए सख्त प्रावधान किए जाएंगे। यह कदम ब्रिटिश कालीन सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 को समाप्त कर नए कानून को लागू करने की दिशा में उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cabinet meeting chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami dehradun news five important proposals were approved Five important proposals were approved in the meeting chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कैबिनेट की बैठक देहरादून न्यूज पांच महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More