नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल /जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट नैनीताल में महिला दिवस मनाया गया।
जिसमें सर्वप्रथम डॉ सुरेश चंद्र पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया तत्पश्चात् सचिव महोदया द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक करते हुए भ्रूण हत्या, सती प्रथा के बारे में बताया गया।
शिविर में बाल विवाह निषेध अधिनिय 2006, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005, भरण पोषण, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 में विधिक जानकारी तथा अधिनियमों में सजा के प्रावधान उपलब्ध कराये गए। शिविर के अंत में डॉ कविता द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]