अब राज्य के इन पीसीएस अधिकारीयों को मिला आईएएस में प्रमोशन  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। राज्य में PCS से IAS में पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लंबे इंतजार के बाद बंसीलाल राणा को IAS कैडर में शामिल कर दिया गया है। यह पदोन्नति पदोन्नति कोटे के तहत मिली है और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा जारी आदेश के बाद अब राणा आधिकारिक रूप से IAS अधिकारी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इस पदोन्नति के लिए वर्ष 2022 में उत्तराखंड कैडर में दो रिक्त पद थे। राज्य सरकार ने इन रिक्तियों के लिए कुल सात PCS अधिकारियों के नाम UPSC को भेजे, जिनमें वरिष्ठता के आधार पर दो अधिकारियों का चयन किया गया। सीनियरिटी सूची में पहले स्थान पर रहे भगवत किशोर का निधन पहले ही हो चुका था,लेकिन उन्हें मरणोपरांत पदोन्नति का लाभ दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे बंसीलाल राणा को भी इस प्रक्रिया में पदोन्नति मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

वर्तमान में बंसीलाल राणा महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में योगदान दे रहे हैं।उत्तराखंड शासन ने वर्ष 2022 के साथ -साथ 2023 और 2024 की रिक्तियों को भी एक साथ भरने की योजना जताई थी, लेकिन फिलहाल केवल वर्ष 2022 की रिक्तियों के आधार पर ही पदोन्नति प्रक्रिया पूरी हुई।

इस प्रक्रिया के कारण वरिष्ठ PCS अधिकारी नरेंद्र कुरियाल को इस बार पदोन्नति का लाभ नहीं मिल सका। हालांकि, वर्ष 2023 और 2024 के लिए कुल छह रिक्त पद अभी भी बाकी हैं, जिनके लिए भविष्य में डीपीसी आयोजित होगी और अन्य PCS अधिकारियों को IAS बनने का अवसर मिल सकता है। इस तरह बंसीलाल राणा की पदोन्नति न सिर्फ उनके लिए बल्कि उत्तराखंड के PCS अधिकारियों के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत है कि लंबित पदोन्नतियों का रास्ता अब खुलना शुरू हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Now these PCS officers of the state have been promoted to IAS Promotion news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रमोशन न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More