दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती के साथ टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक युवती को सुनसान जंगल की ओर ले जाकर टैक्सी चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। किसी तरह युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर नंगे पैर ही जंगल की ओर भाग गई और पूरी रात डर के साये में छिपकर बिताई।

पीड़िता के अनुसार वह प्रकृति प्रेमी है और अक्सर शांत जगहों पर घूमने जाती है। इसी कारण वह नैनीताल घूमने आई थी। उसे उम्मीद थी कि पहाड़ों की शांति उसे सुकून देगी, लेकिन रास्ते में घटी घटना ने उसे अंदर तक डरा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

युवती ने बताया कि उसने गुरुवार को हल्द्वानी निवासी दीपक बोरा की टैक्सी किराये पर ली थी। नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर पहले आरोपी चालक ने कार को पटवाडांगर मार्ग की ओर जंगल की तरफ मोड़ दिया। विरोध करने पर उसने गाड़ी तेज भगा दी और करीब दो किलोमीटर आगे ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन भी छीन लिया। युवती के अनुसार उस समय चालक नशे में था।

विरोध के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी बीच युवती किसी तरह टैक्सी से उतरकर नंगे पैर ही जंगल की ओर भागी, आरोपी ने कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया, लेकिन युवती सड़क के नीचे बने कलवर्ट में छिप गई और पूरी रात बाहर नहीं निकली। हर आहट पर उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता था। बताया कि उसे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि जिस टैक्सी ड्राइवर पर वह भरोसा कर रही थी, उसके इरादे गलत हैं। घटना के समय उसका बस एक ही ख्याल था – किसी तरह हैवान से बचना। इसी डर में वह अंधेरे जंगल में काफी दूर तक भागती रही, ताकि आरोपी की नजरों से दूर रह सके। ठंड और डर के बीच, उसने पूरी रात किसी तरह बिताई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

युवती ने कहा, “मैं प्रकृति से बेहद लगाव रखती हूं। शायद उसी का आशीर्वाद था कि मैं सुरक्षित बच पाई।” सुबह उजाले के साथ उसने हिम्मत जुटाई और सड़क की ओर निकलकर मदद मांगी।बल्दियाखान में एक महिला को उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a girl who had come to visit Nainital from Delhi A taxi driver attempted to rape a girl who had come to visit Nainital from Delhi a taxi driver attempted to rape the girl nainital news the police arrested the accused driver uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज टैक्सी चालक द्वारा युवती से दुष्कर्म का प्रयास दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More