तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने रौंदा छह लोगों को, चार की हुई मौत दो घायल अस्पताल में भर्ती  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। देहरादून में राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार लग्जरी कार ने छह लोगों को रौंद दिया, जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई दो घायल दून अस्पताल में भर्ती हैं। हिट एंड रन के इस मामले में देर रात तक कार की तलाश के लिए पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर से घंटाघर की ओर आ रही तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने राजपुर रोड पर साईं मंदिर के निकट पैदल चल रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी में बैठे दोनों लोग सड़क के दोनों तरफ छिटककर गिर गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने ऑटो और विक्रम से दो लोगों को दून अस्पताल पहुंचाया। जबकि तीनों लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी। वहीं, प्राइवेट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे एक अन्य को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नगर निगम के पूर्व पार्षद संजय नौटियाल अपनी कार से दो घायलों को दून अस्पताल लाए। घायलों में मोहम्मद शाकिब निवासी बिहार और उनके साथ स्कूटी पर सवार गन्ना जूस की ठेली चलाने वाले धनीराम शामिल हैं। 40 वर्षीय धनीराम हरदोई (यूपी) के रहने वाले हैं। दोनों देहरादून में साईं मंदिर के पास राजपुर में रहते हैं।
 
मृतकों में 30 वर्षीय मंशाराम और 35 वर्षीय रंजीत दोनों निवासी अयोध्या, बालकरण निवासी बाराबंकी और फैजाबाद निवासी दुर्गेश की पहचान उनके आधार कार्ड से हो पाई। वह पास में ही राजपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। सूचना पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए थे। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर कार की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी फरार कार को तलाश रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news four died High speed Mercedes car ran over six people hit and run case two injured admitted in hospital uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More