नाबालिग से दुष्कर्म पर बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने आरोपी की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर किया हंगामा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्खी बाग में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भारी विवाद हो गया। आरोप है कि किराए पर रह रहे एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे ने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू करने के साथ ही आरोपी पक्ष की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लक्खी बाग में एक मुस्लिम मकान मालिक के घर में हिंदू परिवार किराये पर रहता है। उनकी एक 14 साल की बेटी है। मकान मालिक के भांजे पर आरोप है कि बुधवार रात करीब एक बजे वह किशोरी को जबरन दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को संरक्षण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

वही घटना से गुस्साए बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने गुरुवार शाम आरोपीपक्ष की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और गोदाम में भारी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पलटन बाजार में दुकानें बंद कराने का भी प्रयास हुआ।  देखते ही देखते बाजार में हंगामा बढ़ गया और व्यापार मंडल के साथ हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जिससे मामला बढ़ गया और देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bajrang Dal and Hindu organizations created an uproar and vandalized the accused's shop and warehouse following the rape of a minor; Uttarakhand News crime news dehradun news Hill Region News Hindu organizations including Bajrang Dal Rape of a minor Uproar by angry crowd Vandalism of accused's shop and warehouse आरोपी की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खबर सच है की न्यूज गुस्साए लोगो ने किया हंगामा देहरादून न्यूज नाबालिग से दुष्कर्म पहाड़ के समाचार बजरंग दल एवं हिंदू संगठन

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More