परमार्थ निकेतन आश्रम के तट पर संतों के साथ गंगा आरती में सम्मिलित हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने परमार्थ निकेतन आश्रम के तट पर संतों के साथ गंगा आरती में सहभाग किया। परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज समेत संतों ने पुष्पवर्षा कर गृहमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की दिव्य माला एवं अंगवस्त्र भेंट किए गए। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि दिव्यता और भव्यता का संगम है। वर्तमान समय में राष्ट्र राजनीति से राष्ट्रनीति की ओर बढ़ रहा है। भारत में राष्ट्रनीति का नया संविधान लिखा जा रहा है। इस देश ने शान्ति, भक्ति, शक्ति और आध्यात्मिक समृद्धि के मंत्र प्रदान किए हैं। यह धरती जीवन जीने का रास्ता दिखाती है।

यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 


साध्वी भगवती सरस्वती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साधुवाद देते हुए कहा कि भारत की दिव्य विधा योग और वसुधैव कुटुम्बकम् के दिव्य मंत्रों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में पीएम का अद्भुत योगदान है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योगगुरु रामदेव महाराज, मंहत रविन्द्रपुरी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महेन्द्र भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, वित्त एवं शहरी विकास एवं आवास संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, संगठन महामंत्री अजय, महामंत्री आदित्य कोठारी, निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानन्द गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज, स्वामी दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज आदि शामिल हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Home Minister Amit Shah participated in Ganga Aarti with saints on the banks of Parmarth Niketan Ashram rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर […]

Read More