दोहरे हत्याकांड में अस्पताल मालिक और ड्राइवर दोषी साबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। बनबसा के धस्माना अस्पताल में साल 2014 में हुए दोहरे हत्याकांड में अस्पताल मालिक आशीष धस्माना और उनके ड्राइवर इदरीश अहमद दोषी साबित हुए हैं। अदालत चार अप्रैल को दोनों को सजा सुनाएगी। दोनों पर आरोप थे कि उन्होंने अस्पताल में काम करने वाले फार्मासिस्ट विजयपाल गंगवार और नर्स निशा शर्मा की हत्या की और बाद में उनके शवों के टुकड़े कर नानकमत्ता डैम के पास अलग-अलग जगह फेंक दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

जानकारी अनुसार, आठ सितंबर 2014 को नानकमत्ता के खकरा नाले में महिला और पुरुष के मानव अंग मिले थे। मृतकों की पहचान बरेली निवासी विजयपाल गंगवार और निशा शर्मा के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में दोनों की हत्या धस्माना अस्पताल में होने की पुष्टि हुई। आशीष का कहना था कि विजय और निशा एक डॉक्टर के साथ मिलकर लोगों को नशीले इंजेक्शन देते थे। इससे अस्पताल की साख खराब होने खतरा था, जिस वजह से उसने दोनों के कत्ल की योजना बनाई थी। आशीष ने कानपुर निवासी ड्राइवर इदरीश के साथ मिलकर ये वारदात की थी। शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कहकशा खान की अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी ने बताया कि चार अप्रैल को सजा सुनाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Hospital owner driver proved guilty in double murder Murder case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More