जिस्म फरोसी के धंदे में पति-पत्नी हवालात में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर।  उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर में पुलिस ने मसाज सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार असम की एक युवती को यहां काम दिलाने के बहाने स्पा सेंटर में जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने की भी कोशिश की गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मसाज सेंटर को सीज करते हुए उसके संचालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

बताते चलें कि काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित प्रिया मॉल के सेकंड फ्लोर में ग्रीन वैली स्पा सेंटर में एक युवती खुद से गलत व्यवहार को लेकर हो हल्ला और चीखने लगी इस दौरान वहां मॉल प्रशासन की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की जानकारी पर जब युवती से पूछताछ शुरू हुई तो युवती की भाषा को लेकर पहले तो परेशानी हुई लेकिन फिर जब महिला के असम के होने के बाद पुलिस ने असम पुलिस से संपर्क किया तो इस दौरान पता चला कि उसे नौकरी का झांसा देकर पहले दिल्ली बुलाया गया और उसके बाद उसकी सौतेली भाभी और उसके दोस्त ने जबरन मसाज पार्लर में काम करने का दबाव बनाने को लेकर यहां भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेकर युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। असम की युवती ने बताया कि उसके सौतेले भाई की पत्नी सपना ने काम दिलाने के बहाने को लेकर दिल्ली के पार्लर और फिर यहां काशीपुर लेकर आए, और यहां मसाज पार्लर में काम कराने के लिए दबाव बनाने लगे। और उनकी भाभी का दोस्त इसहाक उर्फ डेबिट ने उनके साथ जबरन दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

असम की रहने वाली इस पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने उत्तरी दिल्ली निवासी सपना विश्वकर्मा तथा उसके पति इशाक उर्फ डेविड के विरुद्ध धारा 376, 511, 323, 342, 120बी आईपीसी एवं 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उक्त दोनों ने मसाज पार्लर में संचालित सेक्स रेकिट में काम करने के लिए उक्त महिला को उत्प्रेरित किया तथा विरोध करने पर डेविड द्वारा बलात्कार कर प्रयास करते हुए मारपीट की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने की फिराक में थे कि पकड़ लिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More