पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ा पति ने होटल में, पुलिस ने सुलह कर भेजा घर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। कारोबारी की पत्नी एक होटल में अपने प्रेमी कर्नल के साथ मिली। कारोबारी ने खुद इसकी सूचना कंट्रोल रूम व नेहरू कालोनी थाने में दी। पुलिस कारोबारी को होटल में लेकर गई तो दोनों को साथ में पाया। इसके बाद दंपति और कर्नल को थाने लाया गया। वहां कर्नल के स्वजनों को बुलाया गया और तब जाकर मामला सुलझा। कारोबारी अपनी पत्नी को घर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रविवार को एक कारोबारी ने कंट्रोल में सूचना दी कि उनकी पत्नी किसी गैर व्यक्ति के साथ थाना क्षेत्र के होटल के कमरे में मौजूद है। पुलिस ने कारोबारी को खुद होटल जाकर मामला सुलझाने को कहा, तो कारोबारी ने कहा कि कर्नल उसके साथ मारपीट कर सकता है। जब पुलिस कारोबारी के साथ होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी होटल में कर्नल के साथ मौजूद थी। पुलिस महिला, उसके पति और कर्नल को लेकर थाने पहुंची। वहां कर्नल ने कहा कि उसकी महिला से पुरानी जान पहचान है। परिचित की तरह मिलने के लिए उसने महिला को होटल में बुलाया था। हालांकि, महिला के पति ने इस पर सवाल उठाए। पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया। तब दोनों पक्ष थाने से चले गए। बताया जा रहा है कि महिला कर्नल के साथ लंबे समय से अलग-अलग होटलों में रह रही थी। कारोबारी ने खूफिया ढंग से पूरी जानकारी जुटाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Husband caught wife red-handed with lover in hotel police reconciled and sent her home Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More