मामूली सी कहासुनी पर जीवनसाथी को उतारा मौत के घाट ।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है-संवाददाता

गदरपुर। पति-पत्नी के बीच छोटी मोटी बात पर बहस होना आम बात है। लेकिन कई बार छोटे छोटे से विवाद और छोटी-छोटी सी बातों को लेकर सात जन्मों के इस बंधन में ऐसी दरार पड़ जाती है कि सात जन्मों का बंधन महज कुछ ही क्षणों में टूट जाता है। कुछ ऐसा वाकया शहर गदरपुर के इस्लामनगर में देखने को मिला। जहां छोटी सी बात पर एक पति का खाना खाते वक्त ऐसा पारा चढ़ा कि उसने पहले तो पत्नी को डंडे से पीटा और बाद में कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही तीन घंटे के भीतर हत्यारे पिता को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस्लामनगर में 60 वर्षीय जहूर का परिवार रहता है। जहूर का बेटा शैफी इन दिनों लॉकडाउन के कारण परिवार के साथ घर आया हुआ है। जहूर की तीन बेटियां है और उनके विवाह हो चुके हैं। जहूर की पत्नी रेहाना लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करके किसी तरह बेरोजगार पति को भी दो जून की रोटी मुहैया करवा रही थी। कल दोपहर बाद लगभग दो बजे जहूर की 55 वर्षीय पत्नी रेहाना और जहूर खाना खा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। जहूर को इस झगड़े में इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उसका इतने पर भी मन नहीं भरा तो उसने कमरे में रखी ​कुल्हाड़ी से रेहाना के सिर पर कई वार किए। जिस से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा पिता अपनी बेटी की ससुराल पहुंचा और बताया कि उसने गुस्से में अपनी पत्नी को काफी पीट दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

विज्ञापन स्थान

हमारे पोर्टल में विज्ञापन के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More