रिश्ते के भाई से अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंट कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र में हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे से पहले खुलासा कर दिया। इस मामले में महिला का पति ही मुल्जिम निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे रिश्ते के भाई से अवैध संबंध मुख्य कारण रहा।


पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को थाना कालाढूगी के रात्रि अधिकारी उपस्थित निरीक्षण विजय कुमार के पास चौकी बैलपडाव मे नियुक्त कांस्टेबल जसवीर सिंह द्वारा जरिये टैलीफोन सूचना दी कि चौकी बैलपडाव क्षेत्र में स्थित लूनिया खत्ता वन क्षेत्र में रहने वाले किसी वन गुर्जर की एक लडकी की आकस्मिक मृत्यु हो गयी जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस सूचना पर थाना कालाढूंगी से उप निरीक्षक विजय कुमार मय महिला कांस्टेबल प्राची आदि राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष की सूचना पर मौके पर रवाना हुआ । जहाँ पर मौका मुआयना करने पर प्रथम दृष्टया मृतका आमना की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला घोटकर होना प्रतीक हुई। जिस पर मृतका के दादा गुलाम नवी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कालाढूंगी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त घटित घटना के तत्काल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु दिशानिर्देशों दिये गये,डॉ जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में विवेचना राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूगी द्वारा सम्पादित की गयी। दौराने विवेचना गवाहो के बयानो व पूछताछ के दौरान अभियुक्त रियासत अली द्वारा अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि लगभग डेढ साल पहले मेरा निकाह मेरे मामा की लडकी आमना से हुआ लेकिन गोना नहीं हुआ था। इसलिए हम दोनो अलग रहते थे। लगभग 6 महीने पहले मै धान की पुराल इकट्ठा करने यहां आया हुआ था। इस दौरान मै अपने मामा हनीफ और यामीन के यहां रहता था। इसी दौरान मुझे पता चला कि मेरी पत्नी आमना का अपने ताऊ के लडके अय्यूव के साथ चक्कर चल रहा है। इन दोनों को एक दिन मैनें रंगे हाथों बिस्तर पर पकड भी लिया, जिस कारण मेरे मन में धीरे-धीरे आमना के प्रति नफरत सी होने लगी। कल रात मैंने अपने मोबाईल से आमना को व्हाटसप मैसेज कर बाहर बातचीत के लिए बुलाया तथा अय्यूब के साथ चल रहे चक्कर के बारे में पूछा तो हम दोनों में झडप हो गई। मुझे गुस्सा आ गया मैंने वहीं पास पडे दुपट्टे से पीछे से आकर उसका गला घोट दिया तथा उसको उठाकर उसके घर के पीछे पराल के ढेर के पास लाकर रख दिया। मैं अपने बिस्तर पर जाकर सो गया थोडी देर में लगभग एक बजे के आस पास आमना की मम्मी मामा के घर पर आयी और कहने लगी कि आमना को कुछ हो गया है। जिस पर मैं और हनीफ मामा और मामी पराल के पास गये और मैने इस बात का एहसास किसी को भी नही होने दिया कि आमना और मेरे बीच हुई मोबाईल चैट को आमना के मोबाईल से मैने डिलिट कर दिया। पुलिस ने जांच व पूछताछ के बाद अभियुक्त रियासत अली पुत्र शमशेर अली, उम्र- 20 बर्ष , हाल निवासी- लुनिया गांजा भवानीपुर सलिया गैबुआ, बैलपडाव कालाढूंगी, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। इस कामयाबी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने टीम को प्रोत्साहन स्वरुप 5000 रुपया की धनराशि से पुरुष्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  


पुलिस टीम में राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, विजय कुमार, कांस्टेबल लखविन्दर सिह, चन्द्रप्रकाश, जसवीर सिह, अशोक कुमार, लेखराज व होमगार्ड जगदीश पाण्डे शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More