पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिला पिथौरागढ़ में झूलाघाट के गांव कानड़ी में मंगलवार देर रात पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान नेपाल निवासी 23 वर्षीय कमला चंद के रूप में हुई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात कानड़ी गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। मौके पर देखा तो एक घर के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने रात करीब 9 बजे वारदात को अंजाम दिया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी ने महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए। उसने वारदात को क्यों अंजाम दिया, पता किया जा रहा है। लड़की के परिवार के नैनीताल में रहने की सूचना पर उनको जानकारी दे दी है।
झूलाघाट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र विष्ट ने बताया कि नेपाल के जरगांव की महिला की शादी कानड़ी गांव में हुई थी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]