लापरवाही बरतने के आरोप में आईजी गढ़वाल ने थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को किया सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। लापरवाही बरतने पर गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन दीपक धारीवाल को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच एसएसपी देहरादून को किसी राजपत्रित अधिकारी से कराने के निर्देश दिए हैं।

 

बताते चलें कि आईजी गढ़वाल ने नव वर्ष के मौके पर रेंज के सभी थानाध्यक्षों को बॉर्डर और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग करने केनिर्देश दिए थे। रविवार को वीकेंड के दौरान आईजी ने व्यक्तिगत रूप से थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को चेकिंग के लिए फोन कर निर्देश दिए थे, लेकिन वह चेक पोस्ट पर मौजूद नहीं मिले। इसके अतिरिक्त नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे कि यदि किसी थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलती है या अन्य थाने से आरोपियों की गिरफ्तारी होती है तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार को राजपुर थाना पुलिस ने कोबरा गैंग के दो विदेशी नागरिकों को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था जो काफी समय से क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में रह रहे थे। हैरान करने वाली बात यह थीकि क्लेमेंटाउन थाना पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी जिससे नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकारात्मक रुख सामने आया। आईजी गढ़वाल ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया और थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Clementtown Clementtown suspended dehradun news IG Garhwal suspended the police station incharge on charges of negligence uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक […]

Read More