डॉ इंदिरा के विकास से प्रभावित भाजपा के पूर्व नगर मंत्री समेत अनेको सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओ ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी सुमित को समर्थन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश की रामलीला मैदान, सुभाषनगर में आयोजित जनसभा के दौरान रामलीला कमेटी सुभाषनगर के पूर्व अध्यक्ष सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता मधुकर बनोला, पूर्व नगर मंत्री भाजपा प्रमोद पिमोली, कमलेश बडोला, पूरन मेहरा, नानी चौहान, भुवनेश कुमार ने अपने साथियों संग कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए हल्द्वानी के विकास की प्रतीक स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को भारी मतों से जीताकर भेजने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 


इस दौरान अपने संबोधन में सुमित हृदयेश ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र उनका पड़ोस है और स्व. माता जी ने हमेशा अपने पड़ोस और पड़ोसियों का ख्याल रखा है। जिसका जीता जागता प्रमाण है यहां की ठंडी सड़क रोड। पानी की समस्या से परेशान सुभाषनगर क्षेत्र को ट्यूबेल सहित ओवरहैड टैंक देकर उस समस्या को भी दूर किया। मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र को स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सारी सुविधाओ से सम्पन्न बनाया और अब आगे अपने पड़ोस का ख्याल रखना मेरी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 


जनसभा में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, विक्की त्रिपाठी, मनीष मटियानी, शांति दौसाद, पुष्पा कुँवर, पलक दानु, दीप पाठक, हरीश परगाई, सतनाम सिंह, हर्षित जोशी, कैलाश कुँवर आदि के साथ ही भाजपा छोड़ आए तमाम लोगो के साथ ही अनेकों लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More
उत्तराखण्ड

खूनी रिश्ते : भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां सोमवार (आज) सुबह युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नरगवाड़ी निवासी […]

Read More
उत्तराखण्ड

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल : 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर 36 घंटे की देशव्यापी भूख हड़ताल शुरू की। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लाइज के आह्वान पर 2 और 3 नवंबर को आयोजित इस आंदोलन […]

Read More