हल्द्वानी। न्यूरो संबंधित मरीजों को जटिल ऑपरेशन के लिए अब बड़े महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी के न्यूरो सर्जन डॉ अभिषेक राज ने मरीज का अत्यधिक जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर मरीज व तीमारदारों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहें है।
डॉ अभिषेक राज से प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत निवासी 33 वर्षीय देवेन्द्र नेगी नामक मरीज विगत 2 वर्ष से चलने में दिक्कत, चक्कर आना व हाथ-पैर टाईट हो जाना की समस्या से पीढ़ित था, जिस पर वह परिजनों के साथ डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की न्यूरो सर्जरी ओपीडी में पहुंचा। न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों द्वारा मरीज का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें मरीज को एटलांटो-एक्सियल डिसलोकेशन विद बेसिलर इनवेजिनेशन बीमारी की पुष्टि हुई, जिस पर मरीज का सफल ऑपरेशन कर स्वस्थ रूप में चिकित्सालय से भेजा गया।
न्यूरो सर्जन डॉ अभिषेक राज के अनुसार एटलांटो-एक्सियल डिसलोकेशन विद बेसिलर इनवेजिनेशन एक चिकित्सा स्थिति है जिसमें गर्दन के पहले और दूसरे कशेरूक (एटलांटो-एक्सियल) के बीच का जोड़ अपनी जगह से खिसक जाता है साथ ही गर्दन की हड्डी दिमाग में घुस जाती है। यह ऑपरेशन अत्यधिक जटिल माना जाता है, जिसमें मरीज की जान भी जा सकती है। इस प्रकार के अत्यधिक जटिल ऑपरेशन अभी तक दिल्ली, लखनऊ, चंडीगण जैसे बड़े महानगरों में ही होते है। जिस हेतु मरीज को 4-5 लाख रूपये खर्च करने पड़ते, लेकिन सुशीला तिवारी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड घारक भर्ती रोगियों का उपचार, ऑपरेशन व दवाईयां निःशुल्क मुहैया करायी जा रही है और रोगी व उनके तीमारदार सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ लेकर प्रसन्न हो रहे है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]