अग्निपथ के विरोध में हल्द्वानी में भी उतरे युवक सड़क पर, तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अग्निपथ योजना का कुमाऊं में विरोध जारी है। पिथौरागढ़, चंपावत के बाद आज हल्द्वानी में भी युवा सङकों पर उतर आए। युवकों ने नैनीताल मुख्य मार्ग के साथ ही रामलीला मैदान में भी प्रदर्शन किया। नैनीताल रोड पर जाम लगा रहे युवाओं को लाठियां मारकर कर भगा दिया। नगर मजिस्ट्रेट समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं को बहुत समझाया के साथ ही अनुरोध किया गया था कि निधारित स्थान पर ही विरोध करें। लेकिन युवाओं के बीच कुछ अराजक तत्व जाम लगाने पर अडे रहे, लिहाजा पुलिस को लाठिया फटकार कर उन्हें भगाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 


हल्द्वानी में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नैनीताल हाईवे स्थित तिकोनिया चौराहे पर लगाया जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस और प्रशासन से तीखी नोकझोंक हुई। युवाओं का कहना है कि केन्द्र सरकार की यह योजना युवाओं के साथ विश्वासघात है। सरकार का इसे तत्काल वापस लेकर पुरानी व्यवस्था को ही बहाल रखना चाहिए। युवाओं के प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम लग गया। समझाने पहुंचे पुलिस प्रशासन के लोगों से युवाओं की तीखी नोकझोंक हो गई। मौके पर गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही भारी पुलिस बल द्वारा युवाओं को तितर-बितर करने के लाठीचार्ज भी किया गया। इससे पहले युवकों ने रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीजेपी के झण्डे जलाते हुए आक्रोश जताया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In protest against Agneepath Uttrakhand news youths also landed on the road in Haldwani

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More