दो नाबालिगों के अवैध व्यापार मामले में न्यायालय ने तीन महिला समेत आठ लोगों को सुनाई दस-दस साल कारावास की सजा

ख़बर शेयर करें -

  

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

खटीमा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे ने चार साल पहले दो नाबालिगों के अवैध व्यापार के मामले में तीन महिला समेत आठ लोगों को दस-दस साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड लगाया है। सभी दोषियों को उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

बनबसा चम्पावत की मानव तस्करी रोधक दल की उपनिरीक्षक मंजू पांडे ने कोतवाली में 27 अगस्त 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि तीन महिला समेत आठ लोगों ने दो किशोरियों के अवैध व्यापार का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। यह मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे की अदालत में पहुंचा। इसमें पुलिस ने 23 नवंबर 2019 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिए थे।सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सौरभ ओझा ने 9 गवाहों को पेश किया। दोनों पक्षो की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश मुंडे ने दोषियों पर गुरुवार को आरोप सिद्ध करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को न्यायाधीश ने ग्राम ध्यानपुर नानकमत्ता निवासी परमजीत सिंह, रंजीत सिंह, ग्राम कैथुलिया नानकमत्ता निवासी परमजीत कौर, न्यूरिया के ग्राम धनकुना कैमा पीलीभीत यूपी निवासी रेशमा देवी उर्फ सुनीता, बरुआबाग खटीमा की सुरेंद्र कौर उर्फ मंजीत कौर उर्फ सरदारनी, प्रतापपुर नानकमत्ता निवासी कश्मीर सिंह, बरकी डांडी नानकमत्ता निवासी जसविंदर सिंह उर्फ बिंदर सिंह, ग्राम कैम पीलीभीत यूपी निवासी मोना उर्फ मदन उर्फ रजवंश को दोषी पाते हुए दस-दस साल की सजा सुनाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news In the case of trafficking of two minors including three women Khatima news the court sentenced eight people to ten years of imprisonment each US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]

Read More