हरित योग कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की श्रृंखला के अंतर्गत आज शिव शक्ति मंदिर परिसर, विवेक विहार, हरिद्वार में “हरित योग कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति जनजागरूकता उत्पन्न करना था।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सौरमी सोनकर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक निशा भट्ट, योग अनुदेशक सुश्री अदिति एवं दीपक द्वारा 50 से अधिक स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं को योगाभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
 
कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ-साथ आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं पर्यावरण हितैषी वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु तथा स्वस्थ भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुशीला घिल्डियाल (भारतीय योग संस्थान), आर.सी. शर्मा तथा श्री पहवा उपस्थित रहे। अतिथियों ने योग एवं पर्यावरण संरक्षण के इस समन्वित प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
 
इस दौरान डॉ. स्वास्तिक सुरेश, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक जीवन का आधार है। योग और पर्यावरण संरक्षण का संबंध अत्यंत गहरा है तथा हरित योग कार्यक्रम इसी समन्वित सोच को समाज तक पहुंचाने का एक प्रयास है।डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजितकिए जा रहे हैं। हरित योग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। डॉ. सौरमी सोनकर, कार्यक्रम प्रभारी ने कहा कि योग और प्रकृति दोनों मानव जीवन को संतुलित एवं समृद्ध बनाते हैं। आंवला सहित फलदार वृक्षों का रोपण आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण एवं पोषण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. विकास दुबे सह नोडल अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 ने कहा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की अवधारणा को साकार करने के लिए योग और पर्यावरण संरक्षण दोनों को जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है।जनपद में आगामी दिनों में भी योग एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
 
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में मुख्य फार्मेसी अधिकारी नागेश्वर उनियाल, कैलाश भट्ट, फार्मेसी अधिकारी सलमान, रईस आलम, रमेश, प्रवीण डंगवाल, गोविंद एवं रूपेश का विशेष योगदान रहा।
 
इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह रावत (जिला नोडल अधिकारी, हरिद्वार), डॉ. विकास दुबे (सह नोडल अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026), मुख्य फार्मेसी अधिकारी नवीन थपलियाल, डॉ. अश्विनी कौशिक, डॉ. संजय कुमार, डॉ. भट्ट सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Green Yoga program haridwar news In the Green Yoga program message of environmental protection planting fruit trees along with yoga practice the message of environmental protection was given by planting fruit trees along with yoga practice uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पर्यावरण संरक्षण का संदेश योगाभ्यास के साथ फलदार वृक्षों का रोपण हरित योग कार्यक्रम हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर अभियान में सामने […]

Read More