कंझावला कांड में उस रात एक और लड़की थी स्कूटी पर सवार, पुलिस को पता ही नहीं 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। यहां कंझावला काण्ड में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक लड़की के साथ स्कूटी पर एक और लड़की सवार थी। एक्सीडेंट के बाद दूसरी लड़की को भी चोटें आई थीं, जबकि कार में फंसी युवती को 13 किमी तक घसीटा गया था। सूत्रों के मुताबकि, पुलिस आज दूसरी लड़की का बयान दर्ज कर सकती है। ये बेहद हैरान करने वाली बात है, क्योंकि कल इस मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने खुद ब्रीफिंग की थी और सारे इंसीडेंट को बताया था, लेकिन तब तक दिल्ली पुलिस को भी यह नहीं पता चला था कि उस रात सिर्फ मृतक का नहीं उसके साथ दूसरी लड़की का भी एक्सीडेंट हुआ था, जो उसकी स्कूटी पर मौजूद थी।


सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मोबाइल लोकेशन डिटेल से कुछ कामयाबी हाथ लगी और इसी जांच में दूसरी लड़की की जानकारी मिली। सोमवार शाम को पुलिस को दूसरी लड़की के बारे में जानकारी मिली थी। वहीं, लड़की की मौत के मामले में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) ने कई अहम खुलासे किए हैं। कार के नीचे और बीच के हिस्से में खून के निशान मिले हैं। गाड़ी के अंदर भी FSL को कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, मामले के पांचों आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए हैं। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी किया है।

बताते चलें कि जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी। इसके बाद युवती को करीब 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसकर घिसटती रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई। उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: delhi crime news In the Kanjhawala incident the police did not know there was another girl on the scooty that night

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More