हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी और सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल हरकपुर क्वीरा लामाचौड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेवन ए साइड अंतर विद्यालयी बालिका-बालक फुटबॉल कप 2024-25 प्रतियोगिता का बुधवार को भब्य समापन हुआ। चार दिनों तक चले इस दौड़ में 33 बालक व 12 बालिका टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में मदर्स ग्लोरी रामनगर ने बिजेता की ट्रोफी जीती, वहीं उपविजेता बनी सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी। बालक वर्ग में बीरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने विजय प्राप्त की, जबकि बीएलएम अकादमी उप विजेता रहा। दोनों फाइनल मैचों में रोमांचक मुकाबले का नजारा देखने को मिला।
बुधवार को खेला गया फाइनल मैच डा. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी महत्व देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया था।प्रतियोगिता के दौरान, कुल 32 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार दिए गए। बालिका वर्ग में ‘सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’ का पुरस्कार कृतिका (सिंथिया) को, ‘बेस्ट स्ट्राइकर’ यशस्वी विश्वकर्मा (मदर्स ग्लोरी) को और ‘राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार खुशी सनवाल (सिंथिया) को मिला। बालक वर्ग में प्रियांशु बासुकोटी (क्वींस) को ‘सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’, सौरभ सिंह (बीरशिबा) को ‘बेस्ट स्ट्राइकर’, और हिमांशु बसेरा (बीएलएम्) को ‘राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों के निदेशक, प्रबंधक, और खेल प्रेमी उपस्थित थे। समापन समारोह का संचालन अकेडमिक कोर्डिनेटर बी.बी.जोशी ने किया और दीपक जोशी ने कमेंटरी कर खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉 अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]