आठ साल से अपने दो बच्चों के साथ गरीबी का दंश झेल रही कमला के लिए वरदान साबित हुई यह चौपाल
लोहाघाट। विकास खंड पाटी के मूलाकोट की पहाड़ियों में जब आम तौर पर रात खामोश हो जाती है, उसी वक्त प्रशासन ने जनता की आवाज़ सुनने का फैसला किया। विकासखंड पाटी की ग्राम सभा मुलाकोट के मज्याप गांव में जिलाधिकारी मनीष कुमार की रात्रि चौपाल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासन का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई।
इस चौपाल में काग़ज़ों की नहीं, ज़मीनी हकीकत की बात हुई और फैसले भी मौके पर हुए। सबसे मार्मिक मामला कमला देवी का रहा, जो पिछले आठ वर्षों से पति के परित्याग के बाद दो नाबालिग बच्चों के साथ संघर्षपूर्ण जीवन जी रही हैं। पेंशन, राशन और बच्चों के भविष्य की चिंता लेकर जब अपनी बात रखी, तो जिलाधिकारी ने इसे फाइलों में नहीं उलझाया बल्कि स्वयं सत्यापन करातेहुए समाज कल्याण और प्रोबेशन विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत बच्चों को संरक्षण का रास्ता खुला। इसी तरह दीपा देवी, जिनके पति का आठ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है, दो बच्चों के साथ आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। प्रशासन ने उनके दर्द को समझा और न सिर्फ वात्सल्य योजना से आच्छादन के निर्देश दिए, बल्कि आत्मनिर्भरता के लिए गौशाला उपलब्ध कराने की पहल भी की।केसरीदेवी की आवास की पीड़ा परभी प्रशासनिक संवेदना दिखी। खंड विकास अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर आवास स्वीकृति के निर्देश दिए गए।
चौपाल में केवल व्यक्तिगत समस्याएं ही नहीं, बल्कि गांव की सामूहिक ज़रूरतें भी मुखर रहीं
मोहन सिंह द्वारा सड़क से निर्माण सामग्री हटाने का मामला कुंदन सिंह की गौशाला निर्माण की मांग, थाला क्षेत्र में सीसी मार्ग निर्माण मुलाकोट से मज्याप तक सड़क डामरीकरण की मांग। इन सभी प्रकरणों में जिलाधिकारी ने एक स्वर में तत्काल कार्रवाई के निर्देश देकर यह संदेश दिया कि जनसमस्याएं अब टाली नहीं जाएंगी। इस रात्रि चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी,ईई लोनिवि हितेश कांडपाल सहित तमाम विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यह चौपाल एक संदेश है कि जब प्रशासन जनता के बीच आता है, तो योजनाएं काग़ज़ों से निकलकर ज़िंदगियों में उतरती हैं। मुलाकोट की रात में जली यह प्रशासनिक रोशनी, भरोसे की एक नई सुबह का संकेत है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]