इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र के प्रभारी को राष्ट्रपति राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के समाजशास्त्र के प्रभारी प्रो ए के श्रीवास्तव को बुधवार (आज)  महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ रितुराज पंत ने बताया कि राष्ट्रपति राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था ग्लोबल स्कॉलर फाऊंडेशन द्वारा पुणे में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत उनके उच्च शिक्षा में विशेष योगदान हेतु यह सम्मान दिया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो शशि पुरोहित ने कहा कि यह संपूर्ण महाविद्यालय के लिए अत्यन्त हर्ष का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के फाउंडेशन द्वारा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक को यह सम्मान दिया गया। प्रो श्रीवास्तव को यह सम्मान इसरो के पूर्व सीनियर स्पेस साइंटिस्ट डॉ टी एन सुरेश कुमार द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Incharge of Sociology of Indira Priyadarshini Government Women's College Incharge of Sociology of Indira Priyadarshini Government Women's College honored with Father of the Nation National Award Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More