देवनगरी में कलंक की वारदात, पुलिस ने कहा युवती की मानसिक स्तिथी ठीक नहीं  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर एक युवती के साथ गैंगरेप की खबरों के साथ ही पुलिस द्वारा युवती की मानसिक स्तिथी ठीक न होने की बात कही जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने युवती को अस्पताल भेजकर मामले की जांच भी शुरू कर दी है, लेकिन तीर्थ नगरी ऋषिकेश में इस तरह के प्रकरण का चर्चा में आना ही देव भूमि में कलंक के समान है।

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ऋषिकेश के वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर गार्ड को एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर पूछताछ में युवती ने बताया कि उसके साथ स्टेशन पर ही रात में कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। युवती के परिवार से फोन पर बातचीत हुई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। वहीं युवती का कहना है कि रात में उसे कुछ युवक नशीला पदार्थ खिलाकर यहां लाए और गैंग रेप किया। हालांकि अभी युवती ठीक ढंग से सब कुछ बताने में सक्षम नहीं है। जीआरपी के जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

बहरहाल युवती द्वारा स्वयं के साथ गैंगरेप कहना और पुलिस का विरोधाभासी बयान कि उसकी मानसिक स्तिथी ठीक नहीं है बताना, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

टाटा सूमो की टक्कर से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More