रानीखेत। विश्व विख्यात संत प्रेमावतार, युगदृष्टा श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु ने यहाँ चैतन्य मोंटेसरी स्कूल में आज बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों, विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व में हर ओर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। हमारा प्यारा भारत युद्ध की नहीं बुद्ध की भूमि है। श्री राम, श्री कृष्ण, महावीर स्वामी, शंकराचार्य, गुरू गोविंद सिंह, गुरू नानक देव इत्यादिक महापुरुषों व अवतारों की भूमि है। विश्व बंधुत्व व सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव रखने वाली इस दिव्य धरा से हमेशा से हर ओर शांति का ही संदेश जाता रहा है। आज विभिन्न आधारों पर हो रही अशांति दुर्भाग्यपूर्ण व चिंता का विषय है। हम सभी शांति का साम्राज्य स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें व अशांति के घटक न बनें। अपने उदार, व्यापक व महान चिंतन के कारण ही भारत जगद्गुरु रहा है व वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठिापित होगा। समस्त प्रकार की संकीर्णताओं व मतभेदों को त्यागकर हम सभी आपसी प्रेम,एकता, सद्भाव व सांप्रदायिक सोहार्द बनाए रखें।
इससे पूर्व विद्यालय में पहुँचने पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा फूल मालाएँ पहनाकर, आरती उतारकर पुष्प वृष्टि करते हुए श्री गुरू महाराज, कामां के कन्हैया, लाठी वाले भैया व हरिबोल की जय जय कार करते हुए श्री महाराज जी का भव्य व अभूतपूर्व स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाकर सुन्दर प्रस्तुति दी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार युगदृष्टा श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा देवी जगत की उत्पत्ति के समय ब्रह्मसूत्र और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त सुमदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मां जगदंबा की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता शक्ति को संजोकर रखने में ही शक्ति की आराधना की पूर्णता है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट में स्थापित श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित दस दिवसीय विशाल यज्ञ अनुष्ठान में भक्तों […]