कांग्रेस में विकास के साथ इंदिरा जी की सोच जीवित है – सुमित हृदयेश

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़कर देश से अंग्रेजो को बाहर कर दिया तो क्या हम सब मिलकर फांसीवादी, पूंजीवादी भाजपा सरकार को प्रदेश से बाहर नहीं कर सकते। यह बात महानगर पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को स्वराज आश्रम में बुलाई गई सभा को सम्बोधित करते हुए हल्द्वानी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कही। सुमित ने कहा कांग्रेस में विकास जीवित है, विकास की सोच जीवित है, इंदिरा जी की सोच जीवित है। इंदिरा जी ने जो विकास इतने साल में किये और कोई अगर आकर कहे कि वह इंदिरा हृदयेश की जगह ले सकता है तो वह सिर्फ झूठ बोल रहा है। लिहाजा हल्द्वानी के विकास के लिए हम सब को हमारा नेता कैसा हो इंदिरा हृदयेश जैसा ही बोलना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस


अपने सम्बोधन की शुरूवात में सुमित ने कहा कि इंदिरा जी सिर्फ मेरी माँ ही नहीं वरन हल्द्वानी की समस्त जनता की संरक्षक भी थी। यहां के विकास के लिए इंदिरा जी ने जो कहा वह कर के दिखाया, जबकि डबल इंजन की सरकार में सिर्फ फांसीवादी, पूंजीवादी सोच के चलते शहर ही नहीं पूरा प्रदेश विकास से वंचित हो गया। लिहाजा प्रदेश के विकास के लिए आप सबका साथ  कांग्रेस को चाहिए। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किए विकास के कार्य लोगो को याद दिलाते हुए डबल इंजन की खोखले वादे करने वाली भाजपा सरकार को सत्ता में आने से रोकना होगा। सुमित ने कहा कि वह 27 जनवरी को अपना नामांकन करेंगे यदि आप सभी के स्नेह और सहयोग से यह चुनाव जीता तो वादा करता हूँ इस ऋण को चुकता करने हेतू हर कदम पर आपके साथ खड़ा रहूंगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर टैक्स से प्राप्त राजस्व के जरिये सब्सिडी देकर गैस और तेल के दामों में कमी के साथ ही 2400 रिक्त पदों पर भर्तीयां कराने के साथ ही विकास के कार्यो को आगे बढ़ाने में हर सम्भव प्रयास करूंगा। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित


इस दौरान महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश सचिव एडवोकेट गोबिन्द सिंह बिष्ट, सुहेल सिद्दीकी, इकबाल भारती,  बॉबी हृदयेश, परमजीत सिंह ‘संट्टी’, गोबिन्द बड़गवाल, बहादुर सिंह बिष्ट, पार्षद विनोद दानी, मुकुल बलुटिया, राजेन्द्र नेगी, जीवन सिंह कार्की, केदार पलड़िया, कौशलेंद्र भट्ट, जगमोहन चिलवाल, भागीरथी देवी, नीमा भट्ट, विमला सांगुड़ी, राधा चौधरी, पुष्पा तिवारी, किरन डालाकोटी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More