पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली पहुंची अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने अपने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस को दी तहरीर में महिला बॉक्सर ने आरोप लगाया है कि दहेज में 50 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियों की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर मारपीट की गई. पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि शादी डॉट कॉम के माध्यम से जड़ौदा कला, नजफगढ़, नई दिल्ली निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप लांबा के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था. प्रियंका ने ससुरालियों को शादी से पहले ही नौकरी, आदतों और खेल के बारे में बता दिया था. ससुराल वालों की रजामंदी पर आठ जून 2019 को काशीपुर के एक रिजॉर्ट में उसकी शादी हुई. शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक करीब 40 लाख रुपये खर्च किए. प्रियंका का आरोप है कि शादी के बाद पति संदीप लांबा, सास कमला और ससुर जगदीश प्रसाद ने 50 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियों की मांग की. मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया. आरोप है कि पति ने दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उससे कई बार मारपीट की. सार्वजनिक स्थानों पर उसका मानसिक उत्पीड़न किया गया. ससुराल वालों ने स्टेडियम और शादी-विवाह समारोह में सबके सामने अभद्रता की. इससे तंग आकर प्रियंका अपने घर काशीपुर आ गई.

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति संदीप लांबा, ससुर जगदीश प्रसाद लांबा और सास कमला लांबा पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी प्रमोद कुमार ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि काशीपुर महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग के बाद भी दोनों पक्षों का समझौता नहीं हुआ. काशीपुर कोतवाली में प्रियंका चौधरी की तहरीर के आधार पर उसके पति संदीप लाम्बा, सास कमला और ससुर जगदीश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका ने नाम किया रोशन: महिला बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने देश-विदेश में अपने परिवार के साथ प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला बॉक्सर हैं. प्रियंका ने दो बार एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है. प्रियंका लगातार तीन साल तक 60 किलोभार वर्ग में वर्ष 2014 से 2017 तक नेशनल चैंपियन रही हैं. इसके अलावा उन्हें 2017 में बेस्ट बॉक्सर भी चुना गया था. साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 18वीं रैंक पाकर देश का नाम रोशन किया.प्रियंका चौधरी ने 2019 में बॉक्सिंग बाउट इंडिया में स्वर्ण पदक जीता. प्रियंका विभिन्न राज्यों में अपने मुक्कों का दम दिखाने के अलावा कनाडा, कोरिया, वियतनाम, सर्बिया, चीन, न्यूजीलैंड और तुर्की में नामचीन बॉक्सरों को हरा चुकी हैं. 17 वर्षों के बॉक्सिंग करियर में यह बेटी राष्ट्रीय स्तर पर एक दर्जन से अधिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आठ पदक झटककर देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More