इसे कहते है परिवार ! चाची ने भतीजी को बचाने को दे दी स्वयं की जान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। परिवार प्यार और अपनों के प्रति लगाव से घर कहलाता है, हालांकि अब रिश्तों में परिवार शब्द बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन यहां चाची ने भतीजी के लिए अपनी जान गवांकर साबित कर दिया कि परिवार सिर्फ मकान की छत व दीवार तक सीमित नहीं वरन अपनों के लिए अपनापन और प्यार व लगाव होना होता है। जिसका ज्वलन्त उदाहरण रविवार (आज) देखने को मिला। जहां बाजार आई एक युवती ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी। जिसे देख साथ आई चाची ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया तो महिला (चाची) स्वयं ही नदी में कूद गई और युवती समेत महिला भी नदी के तेज प्रवाह में बह गई। पुलिस ने दोनों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर स्यालडोबा निवासी 42 वर्षीय जीवंती देवी पत्नी हरीश चंद्र पांडे व उसकी 25 वर्षीय भतीजी ज्योति पुत्री शंकर दत्त पांडे बाजार आए थे। इस बीच अचानक ज्योति विकास भवन मार्ग में चौरासी के समीप से सरयू नदी में कूद गई। अचानक ज्योति के नदी में कूदने तथा उसे नदी के प्रवाह में बहते देखकर उसकी चाची जीवंती घबरा गई तथा उसने शोर मचाकर मदद की गुहार की। इलाका सूनसान होने के कारण किसी ने उसकी नहीं सुनी जिस पर जीवंती स्वयं ही नदी में कूद गई परंतु वह भी नदी के तेज प्रवाह में बह गई। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल जगदीश ढकरियाल अग्नि शमन दल व पुलिस के जवानों को लेकर वहां पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक नदी में लापता दोनों महिलाओं का पता नहीं चल पाया है पुलिस व अग्निशमन दल के जवान उनकी तलाश कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी यहां पहुंच गए हैं तथा ग्रामीण पुलिस के साथ उनकी खोजबीन में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news It's called family! Aunt gave her life to save niece Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More