जाम छलकाई और दुकान पर रखे कैश व शराब पर हाथ साफ कर गए चोर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। रामनगर में फिर दो शराब की दुकानों में एक महीने में चोरों ने तीसरी बार हाथ साफ किया है।  पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के शहीद भगत सिंह चौक भवानीगंज इलाके में स्थित एक दूसरे से लगी अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में 1 महीने के अंदर चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इन दोनों दुकानों में पूर्व में भी दो बार चोरी हो चुकी है जिसका खुलासा करने में पुलिस आज तक नाकाम रही है। अंग्रेजी शराब की दुकान के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते देर रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में तीसरी बार चोरी की है। अज्ञात चोर दीवार तोड़कर दुकानों के अंदर घुसे थे। इसके बाद चोरों ने दोनों दुकानों से नकदी चुराने के साथ ही दुकान के अंदर रखी कीमती शराब की बोतलें भी तोड़ दी है और साथ ही महंगी शराब पी गए। चोर दुकान से कितनी नकदी व शराब की बोतल चोरी कर कर ले गए हैं, इसका मिलान किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Jam spilled and thieves made away with the cash kept at the shop ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More