हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज हल्द्वानी के होनहार छात्र जतिन जोशी ने 99.20 प्रतिशत अंक के साथ राज्य भर में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जतिन की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता और गुरुजनों को गर्व की अनुभूति हुई है, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है । जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। जतिन की बड़ी बहन प्रतिभा जोशी ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर 25वां स्थान प्राप्त कर परिवार की इस सफलता में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।
विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने जतिन और उनकी बहन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। जतिन के पिता प्रकाश जोशी निजी व्यवसाय करते हैं, जबकि माता इंदिरा जोशी गृहणी है। जतिन का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा के बाराकोट जैंती निवासी है। वर्तमान में वह कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में रहकर अध्ययन करते हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]