काशीपुर। जसपुर ब्लॉक क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में विजिलेंस ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर भी 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जसपुर विकासखंड क्षेत्र के एक पंजीकृत ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि वाटर कूलर लगाने के कार्य के बदले बीडीओ कार्यालय के जेई विवेक कुमार 20 हजार रुपये और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की जांच सही पाए जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर के एसपी के निर्देशन में विजिलेंस टीम ने ग्राम कुंडा में कार्रवाई करते हुए जेई विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, जबकि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौके पर नहीं मिला।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह भी पढ़ें […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]