पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने दो किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल की एसओजी एवं थाना मुक्तेश्वर की संयुक्त पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान दो किलो से अधिक चरस बरामद कर एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज इसका खुलासा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन नशा मुक्त उत्तराखण्ड मिशन 2025 के क्रम में जनपद नैनीताल स्तर पर प्रचलित अभियान के अंतर्गत युवाओं में नशाखोरी एवं मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में दो अक्टूबर को जनपद की एसओजी टीम व थाना पुलिस टीम द्वारा धानाचूली बैण्ड मुक्तेश्वर के पास चैकिंग के दौरान एक चरस तस्कर को दो किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया। जिस सम्बन्ध में चरस तस्कर उज्जवल सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी-बलोनी बेडचुला, धारी थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल के विरुद्ध धारा- 20 एनडीपीएस अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी, उपनिरीक्षक विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली, हेड कांस्टेबल जगदीश भारती, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव शामिल रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Joint team of police and SOG arrested smuggler with hashish Joint team of police and SOG arrested smuggler with more than two kilos of hashish nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More