कैलाश मानसरोवर यात्रा : सीएम धामी ने यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चम्पावत। रविवार (आज) चंपावत जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम टनकपुर कैंप में आयोजित किया गया, जहां सीएम ने यात्रियों से संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  कार-ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में दो मासूम बच्चों समेत चार घायल, चालक फरार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पवित्र कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए जा रहे हैं और साथ ही उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति का संदेश भी अपने-अपने राज्यों में लेकर जाएं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि धारचूला सहित यात्रा मार्ग पर मिलने वाले स्थानीय उत्पादों को खरीदकर “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा दें और स्थानीय कारीगरों व उत्पादकों को प्रोत्साहित करें।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, त्रिशूल होमस्टे सील 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “वोकल फॉर लोकल” अभियान को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद जब वे अपने-अपने राज्यों में लौटेंगे, तो वे उत्तराखंड के “ब्रांड एंबेसडर” बनकर जाएंगे और यहां की संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य का संदेश फैलाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report champawat news CM Pushkar Singh Dhami leaves Kailash Mansarovar Yatra showing Hari Jhandi Devbhoomi News Hindi News Kailash Mansarovar Yatra: CM Dhami leaves Kailash Mansarovar Yatra showing Hari Jhandi News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार-ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में दो मासूम बच्चों समेत चार घायल, चालक फरार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में गौला बाईपास रोड स्थित गौला पार्किंग के निकट रविवार सुबह कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 और 13 वर्ष के दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस धंधे का पर्दाफाश […]

Read More
उत्तराखण्ड

शादी की खुशियों में मनमानी पड़ेगी भारी : सड़क जाम और देर रात डीजे पर पुलिस सख्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। शादी की खुशियों के नाम पर सड़कें जाम करने, देर रात तक कानफोड़ू डीजे बजाने और बारात के नाम पर यातायात ठप करने वालों की अब खैर नहीं। विवाह समारोहों में मनमानी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। साफ कर […]

Read More