कांवड़ यात्रा 2025 : नियमों की अनदेखी पर पुलिस की सख्ती, तीन दर्जन से अधिक डीजे सिस्टमों को पुलिस ने वापस भिजवाया 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड में सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा 2025 का शुभारंभ हो गया है। गंगाजल लेने के लिए भारी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है और यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

इसी क्रम में हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरती गई। तय मानकों के खिलाफ पाए गए तीन दर्जन से अधिक डीजे सिस्टमों को पुलिस ने मौके से हटवाकर वापस भिजवा दिया। ये सभी डीजे ध्वनि सीमा और अधिकतम ऊंचाई के निर्धारित नियमों के विरुद्ध पाए गए थे। हरिद्वार पुलिस द्वारा इस वर्ष कांवड़ यात्रा को लेकर डीजे सिस्टम के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।इनमें डीजे कीअधिकतम ऊंचाई 12 फीट और ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

 

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई डीजे तय मानकों के विरुद्ध पाया गया तो उसे तुरंत सीज किया जाएगा। साथ ही संबंधित वाहन जब्त कर, आवश्यकतानुसार अभियोग दर्ज किया जाएगा। यह भी कहा कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस ने सभी कांवड़ सेवा समितियों और डीजे संचालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा तय किए गए सभी नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ यात्रा की व्यवस्था भी बनी रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news illegal DJ systems removed Kanwar Yatra 2025: Police strictness on ignoring the rules more than three dozen DJ systems were sent back by the police Police closed more than three dozen DJ systems for ignoring the rules Police strictness on ignoring the rules in Kanwar Yatra uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांवड़ यात्रा में नियमों की अनदेखी पर पुलिस की सख्ती नियम विरुद्ध डीजे सिस्टम हटवाए नियमों की अनदेखी पर तीन दर्जन से अधिक डीजे सिस्टमों को पुलिस ने बन्द कराया हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More