कांवड़ यात्रा 2026 : हरिद्वार में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ ही सीएम धामी ने कांवड़ यात्रियों का पैर धोकर किया सम्मान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान उत्तराखंड में शिवभक्तों के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किए गए।हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उनके पैर धोकर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्री भगवान शिव के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक हैं।उत्तराखंड सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

हरिद्वार में कांवड़ मेले के चरम पर पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी और अन्य निगरानी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सेवा भावना और सांस्कृतिक परंपरा का भी प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को किसीभी प्रकार की परेशानी नहो और यात्रा शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा और मुख्यमंत्री द्वारा कांवड़ यात्रियों के सम्मान का यह दृश्य श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।शिवभक्तों नेभी इस स्वागत को उत्तराखंड की अतिथि सत्कार परंपरा से जोड़ते हुए खुशी जताई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Aerial flower-showering by helicopter in Haridwar CM pushkar singh dhami Devbhoomi News haridwar news Hindi News Honoring Kanwar pilgrims by washing their feet Kanwar pilgrims Kanwar Yatra 2026: CM Dhami honors Kanwariyas by washing their feet amidst a helicopter-led flower shower in Haridwar News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More