देहरादून। हरिद्वार में नमामि गंगे घाट पर गंगा में नहाते समय दो कांवड़िए गहरे पानी में डूब गए। उनका कुछ पता नहीं चल पाया। एक अन्य को बचा लिया गया। लापता कांवड़ियों की तलाश को गोताखोरों और बोट की मदद ली जा रही है।
डूबने वाले कांवड़ियों की पहचान पंकज पुत्र शूकर पाल सिंह निवासी मेठरा मुरादाबाद और आनंद कश्यप पुत्र नरेंद्र कश्यप निवासी पोड़री बुलंदशहर के रूप में हुई है। जबकि गौतम पुत्र मुंशी लाल निवासी दिल्ली को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों कांवड़िए नमामि गंगे घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे। वहीं देवप्रयाग में टोंडेश्वर घाट पर जल भरने उतरा हरियाणा निवासी कांवड़िया आर्यन मिश्रा (24) पुत्र सत्येंद्र मिश्रा निवासी मीठापुर, फरीदाबाद, हरियाणा बह गया।
एक अन्य घटना के अनुसार मेरठ से नीलकंठ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़िए कपिल शर्मा 39वर्ष पुत्र सुशील कुमार निवासी शास्त्रीनगर मेरठ की बाइक काले की ढाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। धामी सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के उल्लंघन पर 14 मामलों में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अब तक कुल 6.088 हेक्टेयर (लगभग 304 नाली) भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को भू कानून के उल्लंघन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता आजादी के आंदोलन में जिनका कोई योगदान नहीं रहा वह कांग्रेस को पढ़ाते है देशभक्ति का पाठ – खरगे हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे और रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बागेश्वर।यहां नगरपंचायत कपकोट के वार्ड संख्या सात में पंचायत सदस्य की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव नदी किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और […]