कपिल सिब्बल ने  सपा उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा के लिए किया नामांकन, कहा मैं कांग्रेस का नेता था अब नहीं

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

लखनऊ । उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 11 सदस्यों का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त हो रहा है। इन 11 सीट के लिए दस जून को होने वाले चुनाव के लिए आज राज्यसभा के लिए सपा उम्मीदवार के तौर पर आज कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल भी राज्यसभा के लिए नामांकन क‍िया। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव मौजूद रहे। विधानभवन के सेंट्रल हाल में कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का नेता था, लेकिन अब नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैंने सपा के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव भी उपस्थित थे। अखिलेश ने सिर्फ इतना कहा कि हमारे तीनों प्रत्याशी बारी-बारी से आकर नामांकन करेंगे। नामांकन करने से पहले कप‍िल स‍िब्‍बल सपा मुख‍िया से मुलाकात करने के ल‍िए समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद कपिल सिब्बल ने नामांकन दाख‍िल क‍िया।

बताते चलें क‍ि आज सपा के तीन उम्मीदवारों को राज्यसभा के लिए नामांकन दाख‍िल करना था। ज‍िसमें से एक नाम कांग्रेस नेता रहे कप‍िल स‍िब्‍बल का भी था। डिम्पल यादव और जावेद अली खान भी आज राज्यसभा के ल‍िए नामांकन कर सकते हैं।बताते चलें क‍ि समाजवादी पार्टी मे अब तक 5 नामो पर गंभीर चर्चा हो रही थी। ज‍िसमें कपिल सिब्बल, जयंत चौधरी, डिंपल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी व जावेद अली खान के नामो पर पार्टी विचार कर रही थी। इसके ल‍िए मंगलवार को पांच नामांकन पत्र भी खरीदे गए थे। पार्टी डिंपल यादव को आजमगढ़ से उप चुनाव भी लड़ाने की तैयारी में थी। अब उनके स्थान पर किसी और मजबूत यादव नेता को उतार सकती है। हो सकता है वो नेता यादव परिवार से भी हो। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी दस जून को होने वाले चुनाव के लिए 31 मई तक नामांकन होगा। इसके बाद एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद पात्र प्रत्याशियों को उच्च सदन में भेजने के लिए दस जून से सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। दस जून की शाम को ही पांच बजे तक परिणाम आ जाएगा। राज्यसभा की 11 में से सात पर तो भाजपा की जीत तय है। भाजपा आठवीं सीट के लिए भी प्रयास करेगा। इसके साथ ही संख्या बल के हिसाब से समाजवादी पार्टी को भी तीन सीट आराम से मिलेगी। सपा ने राज्यसभा के ल‍िए जो पांच नाम सोचे हैं उनमें रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का नाम भी शामिल है।


राज्यसभा में 100 सीट के कोटे में उत्तर प्रदेश से कुल 31 सदस्य चुने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के जिन 11 सदस्यों का कार्यकाल चार जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है, उनमें भाजपा के पांच, समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो व कांग्रेस के एक सदस्य शामिल हैं। विधानसभा में 403 विधायकों में भाजपा गठबंधन के पास 273 विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल सपा गठबंधन के विधायकों की कुल संख्या 125 है। राज्यसभा की प्रत्येक सीट के लिए कम से कम 37 विधायकों के वोट जरूरी हैं। इस हिसाब से भाजपा गठबंधन सात सीटों पर आसानी से जीत जाएगा। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के 14 वोट बच जाएंगे। 11 में से तीन सीटों पर सपा गठबंधन की जीत पक्की है। उसके पास भी 14 वोट बच जाएंगे। ऐसे में असल मुकाबला 11वीं सीट के लिए होना है, जिसके लिए इन दोनों ही दलों को जीत दर्ज करने के लिए बाकी दलों का समर्थन लेना होगा। उच्च सदन में इस बार उत्तर प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी के साथ ही कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को 403 में से दो तथा बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ एक पर ही जीत मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kapil Sibal nominated for Rajya Sabha as a SP candidate up news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More