पंजाबी वूमेन क्लब द्वारा भव्य आयोजन के साथ मनाया जायेगा करवाचौथ उत्सव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। 27 अक्टूबर को रामपुर रोड स्थित शकुंतलम् बैंक्विट हॉल में धूमधाम से मनाया जाएगा करवाचौथ उत्सव। पंजाबी वूमेन क्लब द्वारा भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है। करवाचौथ उत्सव के मुख्य प्रायोजक तनिष्क है। 

पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष रश्मि राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करा चुकी सिंगर सागरिका देब कार्यक्रम में धमाल माचाएंगी। संस्था महामंत्री पूनम क्वात्रा व सरिता नरूला ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल द्वारा करवाचौथ क्वीन भी चुनी जाएगी। मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और मॉम एंड किड्स रैंप वॉक का आयोजन भी किया जा रहा है। मंच पर विभिन्न डांस एकेडमीयों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। तनिष्क ग्रुप की चेयरपर्सन नेहा पाल ने पंजाबी संस्था के सामाजिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए बताया कि संस्था हल्द्वानी में समय समय पर भव्य आयोजन करती रहती है और इस साल का भी करवाचौथ मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रेस वार्ता में नीतू साहनी, अर्चना गुलाटी, नीलिमा सडाना, रीना मानसेरा, कनिका वासुदेव, पूजा बग्गा, आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Karva Chauth festival will be celebrated with a grand event by Punjabi Women Club Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More