केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का हुआ निधन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार रात 11 बजे निधन हो गया है। 68 वर्षीय शैला पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया।
 
शैला रानी रावत 2022 में दूसरी बार केदारनाथ से चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं। वे 2012 में भी केदारनाथ से विधायक रहीं। 2003 से 2008 तक वे केदारनाथ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं।इससे पहले वे अगस्त्यमुनी ब्लॉक प्रमुख के पद पर भी रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 2017 में वे कांग्रेस के मनोज रावत से विधानसभा का चुनाव हार गईं। इसके बाद वे कैंसर से पीड़ित हो गईं। कैंसर को मात देकर उन्होंने 2022 में चुनाव जीत कर फिर विधानसभा में कदम रखा। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने मंगलवार रात 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके छोटे भाई अजय राणा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार को भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा। फिर उनके मायके चाक गड़ोलिया होते हुए रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार गुरुवार को रुद्रप्रयाग में होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: breathed her last in Dehradun Max Hospital Kedarnath MLA Shaila Rani Rawat passed away Kedarnath news MLA Shaila Rani Rawat passed away uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More