ऑटो चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी में वादी मुकदमा दीपक गुप्ता पुत्र स्व0 ओमकार गुप्ता निवासी शिव कालौनी बैलेजली लॉज भोटिया पडाव हल्द्वानी नैनीताल द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक विगत 28 जनवरी की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा खुद का ऑटो सं0 UK-04TB- 0017 को खुद के घर के पास से चोरी कर ली गयी हैं जिस पर थाना हल्द्वानी पर मु0अ0स0 50/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

क्षेत्र में चोरी की घटित घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा ऑटो चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एसपी सिटी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल द्वारा पुलिस बल के द्वारा घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का भली-भांति से अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में पतारससी, सुराग रसी हेतु मुखबिर मामूर किए गए। जिसके फलस्वरूप उक्त चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त अरूण सागर पुत्र जगदीश सागर निवासी वैलाजली लॉज चौकी भोटिया पडाव हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष एवं सुनील रावत पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह रावत निवासी वैलेजली लॉज चौकी भोटिया पडाव हल्द्वानी उम्र 39 वर्ष को कुल्यालपुरा वाले रास्ते की तरफ दुर्गा सिटी सेन्टर की तरफ जाने वाले रास्ते से मय चोरी के ऑटो संख्या UK 04 TB 0017 के साथ गिरफ्तार किया गया व ऑटो की तलाशी लेने पर पिछली सीट के पीछे से एक पानी की मोटर मार्का SELF PRIMING MONOSET PUMP MADE IN INDIA CROMPTON GREAVES बरामद हुई जिसमें सफेद रंग से XXX अंकित है एवं एक हिस्से में मोटर पर सफेद रंग लगा हुआ हैं बरामद हुई। जिस पर मु0अ0स0 50/2023 धारा 379 /411 भादवि एवं मु0अ0स0 640/2022 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

इस दौरान पुलिस टीम उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल हेड कांस्टेबल कमल पाण्डे व कांस्टेबल संजीव राज सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Kotwali police arrested two accused of auto theft and sent them to jail Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More