कुमाऊं कमिश्नर एवं डीआईजी कुमाऊं ने पार्किंग निर्माण का निरीक्षण कर आधे-अधूरे निर्माण पर सम्बन्धित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बढ़ते यातायात के दबाव को व्यवस्थित करने एवं पार्किंग व्यवस्था सुलभ हो, इसे लेकर आज कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत एवं डीआईजी डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने संयुक्त रूप से नैनीताल मस्जिद रोड से रूसी बाईपास में बने पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केएमवीएन द्वारा संचालित सूखाताल में पार्किंग का निरीक्षण किया तथा वहॉ पर लम्बे समय से खड़ी गाड़ियों का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

यह भी पढ़ें 👉  अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

नारायणनगर पार्किंग के निरीक्षण के दौरान पार्किंग निर्माण के आधे-अधूरे कार्यों को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए केएमवीएन के जेई दीपक जोशी को दो दिन में पार्किंग को संचालित करें व सम्बन्धित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पानी, शौचालय व विद्युत की भी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करें। इसके अलावा रूसी बाईपास में वाहनों की व्यवस्थाओं एवं शटल सेवा वाहन व्यवस्था पर संतोष जताते हुए उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को शटल सेवा मे वाहनों की और अधिक संख्या बढ़ाने व वालेन्टीयरों की तैनाती के निर्देश दिये ताकि लोगों को शटल वाहन सेवा की अच्छी व्यवस्था मिल सके। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पीएस बिष्ट को रूसी बाईपास में यात्रा सीजन के दौरान मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। श्री रावत ने कहा कि यदि कोई समस्याऐं होती है तो उससे अवगत करायें ताकि समस्याओं का समाधान ससमय हो सके व आने वाले समय पर पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More